यौन संबंध के बाद ये समस्या हो तो ना करे नजरअंदाज। अक्सर लोगों को सेक्स से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है खासतौर पर महिलाओं को। कई बार सेक्स के बाद बहुत सी महिलाओं को एक अलग तरह की एलर्जी हो जाती है जो कि काफी खतरनाक हो सकती है। ऐसी एलर्जी को नजरअंदाज करना आपके लिए परेशानियों का कारण बन सकता है। कई महिलाओं को अपने पति के स्पर्म से एलर्जी हो जाती है। कंडोम का इस्तेमाल करने पर भी इस एलर्जी से मुक्ति नहीं मिलती, जो महिलाएं प्लाज्मा हाइपरसेंसीटिविटी का शिकार होती हैं उन्हें स्पर्म से एलर्जी हो जाती है।

इस तरह की एलर्जी में सेक्‍स संबंध बनाने के बाद महिलाओं के विशेष अंग पर तेज जलन होती है और सूजन के साथ लाल दाग बन जाते हैं। जो कि कोई साधारण बात नही है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस समस्या की पहचान कैसे की जाएगी तो उसके लिेए आप सीमन का टेस्ट, ब्लड टेस्ट, ट्रांसरीटल अल्ट्रासाउंड, टीएसएच व एलएच टेस्ट जैसे कई तरीकों से इस समस्या की पहचान कर अपना इलाज करा सकते हैं। इस समस्या के होने पर आपको घबराने की जरूरत नही है। आप डॉक्टर से संपर्क कर इस समस्या से छुटकारा पा सकती है।

No more articles