पूरी दुनिया में, हर शहर में रेड लाइट एरिया होता है जहां देह व्‍यापार का धंधा चलता है। इन स्‍थानों पर कीमत अदा करके कोई भी पुरुष अपनी शारीरिक इच्‍छाओं की पूर्ति करने जाता हैं। यह दुनिया के सफलतम व्‍यवसायों में से एक है जिसे बहुत बड़े स्‍तर पर चलाया जाता है। भारत में भी कई ऐसे स्‍थान हैं जहां वेश्‍वावृत्ति का धंधा खुलेआम होता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में-
सोनागाची, कोलकाता, का रेड लाइट एरिया एशिया का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। यहां अन्य शहरों और देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा वेश्याएं रहती हैं, जो देह व्यापार के काम में लिप्त रहती हैं।
कामथीपुरा, मुंबई का ये रेड लाइट एरिया एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है।
गंगा-जमुना, नागपुर का ये रेड लाइट एरिया महाराष्ट्र का सबसे कुख्यात रेड लाइट एरिया है, यहां देह व्यापार के इलावा स्मगलिंग और अन्य आपराधिक काम भी होते हैं।
शिवदासपुर, वाराणसी, यह इलाका, तवायफ़ संस्‍कृति से भरा पड़ा है। अभी भी यहां घुंघरूओं की खनक और नाच को सुना जा सकता है। यह यूपी का प्रमुख रेड लाइट एरिया है। हाल ही में गुडिया नामक एनजीओ ने इस इलाके के वेश्‍याओं से होने वाले बच्‍चों को एड्स से बचाने की बीड़ा उठाया है और इसके लिए कई प्रयास किए हैं।
चतुर्भुजस्थान, मुजफ्फरपुर, इस इलाके में वेश्‍याओं का जमावडा रहता है। इस इलाके में बहुत सारे मंदिर हैं जहां दर्शन करने वाले लोग अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि यहां कोई देह व्‍यापार भी होता है।
जी.बी. रोड, दि‍ल्‍ली स्थित जीबी रोड का पूरा नाम गारस्टिन बास्टिन रोड है। यह दिल्ली का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। बताया जाता है कि यहां मुगलकाल में कुल पांच रेडलाइट एरिया हुआ करते थे। अंग्रेजों के समय इन पांचों क्षेत्रों को एक साथ कर दिया गया और उसी समय इसका नाम जीबी रोड पड़ा।

No more articles