इराक़ में चरमपंथी गुट आईएसआईएस की क़ैद में यज़ीदी लड़कियों और महिलाओं के शोषण को लेकर कुछ और जानकारियां सामने आई हैं। कथित तौर पर इन लड़कियों को ग़ुलाम के तौर पर बेचा जा रहा है और इनका यौन शोषण किया जा रहा है। आईएसआईएस के चंगुल से भागी कुछ पीड़ित लड़कियों ने बताया कि गु़लाम बाज़ार में उनकी बोली लगाई जाती है और कई लड़कियों को तो 12 डॉलर यानी लगभग साढ़े सात सौ रुपए में बेचा गया।
जानकारी के अनुसार कई लड़कियों को इस दौरान मारा पीटा गया और बार-बार बेचा गया। पीड़ितों ने बताया कि आईएस चरमपंथियों ने पर्चियां बांटी जिनमें लिखा था कि यज़ीदी और ईसाई समुदाय की लड़कियों पर उनका हक़ है और इन दोनों समुदाय की छोटी बच्चियों के साथ भी वो यौन संबंध बनाने के लिए आज़ाद हैं। एक पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी एक साथी ने आईएस लड़को से बचने के लिए अपनी कलाई काटकर ख़ुदकुशी कर ली।

No more articles