ये जीव सेक्स करते ही त्याग देता है अपना पेनिस। जीव-जंतुओं की दुनिया और इनका सेक्स व्यवहार हम इंसानो की तुलना में कई गुना जटिल और अचंम्भित करने वाला होता है। आज हम बात करेंगे एक ऐसे जलीय जंतु की जो सेक्स करने के बाद अपने पेनिस का त्याग कर देता है और फिर 24 घंटे अंदर दूसरा पेनिस उगा कर उससे सेक्स कर लेता है। ऐसा वो कई बार कर सकता है इसलिए वैज्ञानिकों ने इसके पेनिस को ‘डिसपोजेबल पेनिस’ का नाम दिया है। हालांकि दुबारा लिंग उगाने की क्षमता कई जीवों में पाई गई है पर यह अभी तक का ज्ञात एक मात्र जीव है जो दुबारा उगाए गए लिंग से मैथुन कर सकता है। आइए इस जीव के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते है।

यह है रंगीन प्रजाति के घोंघे
खारे पानी के भीतर रहने वाले घोंघो का यौन व्यवहार बहुत ही जटिल और रहस्यमयी रहा है लेकिन क्रोमोडोरिस रेटिकुलाटा नाम के रंगीन प्रजाति के घोंघों ने वैज्ञानिकों को चौंका दिया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि क्रोमोडोरिस रेटिकुलाटा अपना लिंग खुद से अलग कर सकता है, दोबारा उगा सकता है और फिर से इसका इस्तेमाल कर सकता है। जापान के शोधकर्ताओं ने विचित्र यौन रुझान वाले क्रोमोडोरिस को प्रशांत महासागर में खोज निकाला है। उनका मानना है कि यह पहला ऐसा ज्ञात जीव है जो अपने नए उगाए हुए लिंग से बार-बार मैथुन कर सकता है। रॉयल सोसायटी के जर्नल बायोलॉजी लेटर्स में वैज्ञानिकों ने इसे ‘डिसपोजेबल पेनिस’ का नाम दिया है।

नर एवं मादा
नए लिंग के उगने से पहले इस समुद्री घोंघे का यौन जीवन बेहद जटिल हो जाता है। लगभग इन सभी जलचरों को रंगीन घोंघो की न्यूडीब्रांच प्रजाति के जीव के तौर पर जाना जाता है। इनके बारे में ऐसा माना जाता है कि ये एक ही समय में उभयलिंगी भूमिका में होते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि इनके पास नर और मादा दोनो जैसे यौन अंग होते हैं और वे उनका इस्तेमाल एक ही वक्त में कर सकते हैं.

बर्नार्ड पिक्टन उत्तरी आयरलैंड के नैशनल म्यूजियम में समुद्री अकशेरुकी जीवों के क्यूरेटर कहते हैं‌ कि उनका औजार उनके शरीर की दाहिनी तरफ रहता है ताकि दो न्यूडीब्रांच जब एक दूसरे के संपर्क में आएं तो उनके शरीर एक दूसरे के विपरीत दिशा में हों और उनका शरीर एक दूसरे को छू सके। उन्होंने बताया कि वे मैथुन करते समय उनके शरीर की स्थिति ऐसी रहती है कि वे एक दूसरे को अपने शुक्राणु दे रहे होते हैं।

क्रोमोडोरिस रेटिकुलाटा
समुद्री घोंघों पर नजर रखने वाले जानकार समुद्री घोंघों की इस जटिल सहवास प्रक्रिया से हैरान हैं। जापानी शोधकर्ताओं ने  इन रंगीन समुद्री घोंघों के नमूने जापान के ही तटवर्ती इलाकों में स्थित मूंगे की प्रवाल भित्तियों से इकठ्ठे किए। उन्होंने इन जीवों को 31 बार सहवास करते हुए देखा।

सेकेंड से मिनट भर तक चले मैथुन क्रिया के बाद क्रोमोडोरिस रेटिकुलाटा प्रजाति के इन जीवों ने अपना लिंग शरीर से अलग कर दिया था। वैज्ञानिक यह देखकर हतप्रभ थे कि अगले 24 घंटों के भीतर उनके जननांग दोबार उग आए थे और वे फिर से सहवास करने के लिए तैयार थे।

No more articles