अब तक आपने कई ऐसे अनोखे लोगों के बारे में सुना होगा। लेकिन एक महिला ऐसी भी है जिसके हाथ को देखकर आप चकित रह जाऐंगे। ये महिला दुनिया के सबसे बड़े हाथ का खिताब भी जीत चुकी है। थाईलैंड में सुरीन प्रांत में रहने वाली दोंगजे नाम की इस महिला के हाथ लगातार 50 सालों से बढ़ रहे हैं। बड़े हाथों की वजह से वह कभी स्कूल भी नहीं जा सकी। 20 साल की उम्र तक घर से बाहर की दुनिया से बेखबर रहने वाली दोंगजे को जब भी लोग देखते ही डर जाया करते थे। यह महिला बहुत ही दर्दनाक और दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। जिसमें किसी एक अंग में स्थायी रूप से सूजन आती है।

इसे भी पढ़िए- भूल जाएंगे 4G भारत ने खोज लिया 7G

छोटी सी उम्र में ही दोंगजे को 3 बड़े ऑपरेशन से भी गुजरना पड़ा। लेकिन इस दर्द और बढ़ते हाथों के लिए डॉक्टरों नें दोंगजे को अपने दोनों हाथ कटवाने की सलाह दी थी। लेकिन उसने अपने हाथों को कटवाने से मना कर दिया था। 56 साल की दोंगजे के मुताबिक,’ मुझे किसी मामूली से काम को करने में भी दर्द होता है। खाना बनाना, कपड़े धोना, कपड़े पहनना या फिर कंघी करना यह सब काम करना भी मेरे लिए मुसीबत की बात है। हालांकि दोंगजे थाईलैंड में अपनी एक छोटी सी दुकान चलाकर अपना गुजारा करती हैं।

No more articles