सेक्स बारे में लोग कैसी कैसी कल्पना करते हैं, वैज्ञानिकों ने इस पर भी रिसर्च कर डाला , अधिकतर लोगों का यह मानना है कि कामुकता की कल्पनाएं करने वाले लोगों की सोच गन्दी होती है और वे अनैतिक होते हैं, पर असल में ये कामुक कल्पनाएं बिलकुल सामान्य होती हैं, जब तक कि आप इनको हवस का रूप न दे दें। वैज्ञानिक अक्सर इस शोध में लगे रहते हैं कि आखिर किस तरह और किस कारण से लोग ऐसी कल्पनाएं करते हैं। कई शोध के माध्यम से यह बात साबित हुई है कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुष इन कल्पनाओं को हकीकत में बदलने का प्रयास अधिक करते हैं। इन शोधों में पुरुषों ने महिलाओं की अपेक्षा इन कल्पनाओं को काफी जीवन्तता के साथ बताया है। उनमें से कुछ परिकल्पनाएं ऐसी हैं।

सामान्य तौर पर पुरुष ये कल्पना करते हैं कि वे एक साथ दो औरतों से सेक्स करें या वे दो औरतों में सेक्स होते देखना पसंद करते हैं।

अधिकतर महिलाएं अपने ऊपर पुरुषों को सेक्स के दौरान हावी रखने की कल्पना करती हैं, जबकि पुरुष कल्पना करते हैं कि वे काम सुख पाने के लिए किसी को बांधकर उसके साथ काम क्रीड़ा करें।

करीब 62 फीसदी महिलाएं ये कल्पना करती हैं कि उनके साथ जबर्दस्ती हो रही है, परन्तु ज्ञात रहे कि इन कल्पनाओं में जबर्दस्ती करने वाला काफी आकर्षक, दिलचस्प और कामुक होता है, जो महिलाओं को चरम सुख और आनंद देता है। हालांकि, अधिकतर यही चाहती हैं कि यह हकीकत में न हो।

अधिकतर पुरुष और महिलाओं को सेक्स के दौरान प्यार की भावनाओं में बह जाना पसंद होता है और वे ओरल सेक्स करने के बारे में भी सोचते हैं।

काफी पुरुष और महिलाएं ग्रुप सेक्स करने के बारे में सोचते हैं। इस तरह कल्पना करने वाले अधिकतर पुरुष अपने को इस काम क्रीड़ा में सक्रिय रूप में देखना पसंद करते हैं।

पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं किसी ख़ास जगह पर सेक्स करने कि कल्पना अधिक करती हैं। इससे यह साबित होता है कि महिलाओं पर सेक्स के दौरान आसपास के वातावरण का काफी प्रभाव पड़ता है।

पुरुष अपने साथी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ सेक्स करने की कल्पना करते हैं, जबकि महिलाएं ऐसी कल्पना नहीं करतीं।

महिलाओं की अपेक्षा अधिकतर पुरुष अक्सर किसी ऐसे व्यक्ति के साथ सेक्स करने की कल्पना करते हैं, जिनके साथ वे किसी तरह के रोमांटिक या शारीरिक सम्बन्ध में नहीं रहे।

No more articles