लड़की पहले लड़के को शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाती है और फिर लगा देती है रेप का आरोप , जींद निवासी लड़के के खिलाफ 22 मार्च 2017 को नारनौल के महिला थाने में लड़की ने मुकदमा दर्ज कराया। आईपीसी की धारा 313, 376, 506 और 3एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में लड़की का कहना है कि लड़के ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई। मैंने उसे शादी करने के लिए कहा तो लड़के ने मांग भर दी और होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बना लिए। अब लड़की इंसाफ मांग रही है। इस मामले में पुलिस ने जब लड़की का पुलिस रिकॉर्ड चैक किया तो चौंकाने वाले खुलासा हुए। लड़की इससे पहले 2012 में रेप का केस दर्ज करवा चुकी थी।

लड़के ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए। उसने कहा कि फेसबुक के जरिए साल 2014 में उसकी लड़की से मुलाकात हुई। दोनों फेसबुक पर चैटिंग करते थे। नंबर एक्सचेंज हुए और फिर फोन पर बात करना और व्हाट्स एप पर चैटिंग करना शुरू की।

दोनों में प्रेस प्रसंग शुरू हो गया। दोनों हरियाणा में रोहतक, करनाल समेत और भी कई जगह मिले। लड़की ने उससे शादी करने की बात कही, तो उसने शादी करने के लिए हां कर दी, लेकिन कोर्ट मैरिज। लड़की ने कहा कि शादी पूरे रीति रिवाज के साथ होगी। इस पर लड़के ने हवाला दिया कि मेरा परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं है। लड़की ने नारनौल के महिला थाने में लड़के के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज करा दिया।

No more articles