दुनिया का हर इंसान सपने देखता है। सपने कई तरह के होते हैं और इन सपनों में हर इंसान कई तरह की घटनाएं और इच्छाएं देखते हैं। लेकिन आप जब सपनों में किसी के साथ सेक्स कर रहे होते हैं और आप एक्साइटेड होकर जाग जाते हैं, तो क्या आपने कभी सोचा है कि ये एहसास कहां से आते हैं। इन सपनों के मायने कुछ और भी हो सकते हैं।

Layout 1

दरअसल, डॉ. पॉम स्पर ने अपनी किताब ‘ड्रीम्स एंड सिंबल्स: अंडरस्टैंडिंग यॉर सबकांशस डिजायर्स’ में लोगों के बिस्तर पर के रहस्यों का खुलासा किया है। डॉ. स्पर के अनुसार जब आप सेक्स के सपने देखते हैं और आप एक्साइटमेंट के साथ जागते हैं, तो इन सपनों के मायने कुछ और भी हो सकते हैं। यह सब आपके साथी या जिसे आप बेपनाह चाहते हैं, ये उससे जुड़े नहीं होते हैं। डॉ. स्पर की पुस्तथक के अनुसार सपने की दुनिया आपके यथार्थ की दुनिया से एकदम अलग हो सकती है। सपने में ऑफिस में बॉस के साथ आप सेक्स कर रहे हैं, जबकि आप उसे पसंद तक नहीं करते। भरे कमरे में खुद को अजनबियों के सामने नाचता हुआ पाते हैं, जबकि आपने अपनी जिंदगी में कभी भी यह नहीं किया है। डॉ. स्पर के पुस्तसक की माने तो सेक्स से भरे सपनों के कुछ छुपे हुए मायने हो सकते हैं। डॉ. स्पर ने अपनी पु‍स्ततक में लिखा है कि वह बरसों लोगों के सपनों का रिसर्च करके इसकी वजह जान पाए हैं कि सेक्स से भरे सपनों के कुछ छुपे हुए मायने हो सकते हैं। डॉ. स्पर का मानना है कि लोग अमूमन अपने पुराने साथी के साथ सेक्स के सपने देखते हैं, जबकि वे एक नए रिश्ते में होते हैं। यह एक आम बात है। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। तो फिर जब कभी आपको मदभरी हसीनों की रंगीनियां ख्वाबों में सराबोर कर दें तो जागने पर आप अपनी बेताबियों पर शर्मसार न हों क्योंकि यह सिर्फ आपके रंगीन सपनों की आवारगी का नतीजा नहीं है।

No more articles