हमारे देश में कई जगह स्कूल कॉलेजों में कई चीजों को ले जाने की अनुमति नहीं है। कई जगह तो स्कूल कॉलेजों में जीन्स-टी शर्ट पहनने पर भी पाबंदी है तो कहीं-कहीं मोबाइल और टैब को ले जाने पर मनाही है। लेकिन अमेरिका के टेक्सस राज्य में एक नया कानून लागू हुआ है। इसके तहत छात्र राज्य के किसी भी सार्वजनिक विश्वविद्यालय में बंदूक लेकर जा सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार ‘कैम्पस कैरी लॉ’ नाम का यह कानून वर्ष 2015 में पारित हुआ था, जिसे सोमवार से लागू किया गया।
MJS_legis_3_of_hoffman.jpg_LEGIS
टेक्सस राज्य का यह विवादास्पद कानून उन छात्रों को बंदूक लेकर विश्वविद्यालय जाने की अनुमति देता है जो कम से कम 21 साल के हैं और जिनके पास सभी सार्वजनिक कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में हैंडगन लेकर जाने का लाइसेंस है।

खेल वाले क्षेत्र एवं रासायनिक प्रयोगशालाओं वाले क्षेत्र ऐसे हैं, जहां छात्र बंदूक लेकर नहीं जा सकते। निजी विद्यालय एवं दो वर्ष के सामुदायिक कॉलेज अगले साल तक इससे अलग रखे गए हैं। दो साल बाद यह कानून इन पर भी लागू हो जाएगा।

1966 में हो चुकी है गोलीबारी की घटना
यह कानून क्लॉक टावर नरसंहार की 50वीं बरसी पर प्रभावी हुआ है। इस घटना में ऑस्टिन स्थित टेक्सस विश्वविद्यालय में एक अगस्त 1966 को एक छात्र ने 49 लोगों को गोली मारी थी जिनमें 16 लोगों की मौत हो गई थी। 25 वर्षीय इंजीनियरिंग का छात्र चार्ल्स विटमन परिसर के क्लॉक टावर के 28वें तल पर चढ़ गया था और वहां से उसने छात्रों एवं कर्मचारियों पर गोली चलानी शुरू कर दी थी।

No more articles