आमतौर पर असुरक्षित यौन संबंध बनाने के बाद महिलाओं को गर्भधारण की चिंता सताने लगती है। उन्हें ये पता नहीं होता कि वो प्रेग्नेंट हैं या नहीं। बहुत सी महिलाओं को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में गर्भधारण के तीसरे हफ़्ते में पता चलता हैं। वैसे आप शरीर में आए कुछ बदलाओं से भी जान सकती हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं।
Pregnant-Woman
1- अगर पीरियड न आए या बहुत कम ब्लिडिंग हो।
2- अगर उल्टी जैसा महसूस हो या कमज़ोरी महसूस हो।
3- ब्रेस्ट अगर सूज़ जाए या उनका साइज़ बड़ा होने लगे।
4- निपल या उसके आसपास का एरिया डार्क और सेंसिटिव हो जाए।
5- बार बार यूरीन के लिए जाना पड़े।
6- थकान महसूस होने लगे।
7- पेट में बेचैनी महसूस हो।

अगर इनमें से कुछ लक्षण आप में हैं तो समझ जाइए कि आप प्रेग्नेंट हैं, लेकिन इस बात की पुष्टि के लिए प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाएं। लोकल क्लिनिक में ये टेस्ट फ्री में किया जाता हैं या आप होम टेस्ट ख़रीद सकती हैं, जिससे घर पर ही प्रेग्नेंसी टेस्ट किया जा सकता हैं। आपका डॉक्टर भी प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकता हैं अगर उसके पास सुविधा उपलब्ध नहीं हैं तो वो आपको गायनाक्लोजिस्ट के पास भेज देगा।

No more articles