सेक्स एक नशे की तरह है, जो हद से ज्यादा हो जाए तो आपको नुकसान पहुंचा सकता है। यह हेल्थ के लिए जितना अच्छा माना जाता है, उससे कहीं ज्यादा इसके एडिक्ट होने पर यह नुकसानदायक हो जाता है। तो आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 10 बातें जो सिद्ध करती हैं कि आपको सेक्स की लत लग गई है।

640x425xsex-addiction-research-640x425.jpg.pagespeed.ic.j8ZbTTtFe-
1. आपको पोर्न देखे बिना चैन नहीं आता है
अगर आप रोज पॉर्न फिल्म देखते हैं और आप पोर्न देखे बिना बैचेन होने लगते हैं तो आप समझ लीजिये कि आपको सेक्स की लत लग गई हैं। आपकी जिंदगी तबाह होने वाली है।

2. दिन में कई बार हस्तमैथुन
अगर आप दिन में कई बार हस्तमैथुन करते हैं और अगर ऐसा ना करें तो आपको अजीब लगने लगता है तो आप समझ लें कि आप बीमार है। आपको सेक्स की लत लग गई है।

3. लड़का या लड़की देखते ही आप पागल हो जाते हैं
ऐसा होता है कि जैसे कोई लड़का अगर लड़की देखता है तो वह बस सबसे पहले उसके साथ सेक्स की सोचने लग जाता है और इसी तरह से लड़कियों के साथ होता है। हकीकत बात यह है कि इस तरह के लोग सेक्स की लत के शिकार हो गये होते हैं।

4. अजनबी से भी आप सेक्स करने को तैयार रहते हैं
अगर आप किसी अजनबी इंसान से भी सेक्स करने के लिए तैयार रहते हैं और आप उसके वर्तमान, भूत को नहीं जानना चाहते हैं तो आप समझ लें कि आप सेक्स में बर्बाद हो रहे हैं।

5. साथी पर सेक्स का दबाव बनाना
अपनी गर्लफैंड या फिर पत्नी या पति पर बार—बार सेक्स के लिए प्रेशर बनाने का मतलब भी आपकी सेक्स के प्रति एडिक्ट ही हैं। इसमें आप सामने वाले की इच्छा का ध्यान नहीं रखते हैं।

6. सेक्स के बिना नींद नहीं आती है
कई लोगों के साथ ऐसा ही होता है कि अगर वह हस्तमैथुन या संभोग नहीं करेंगे तो उनको नींद नहीं आती है। एक अजीब सी बैचेनी उनको परेशान करती रहती है। तो आप ध्यान दें कि ऐसा व्यक्ति सेक्स के बिना जी नहीं सकता है।

7. सेक्स करते वक़्त जंगली हो जाना
अगर कोई व्यक्ति सेक्स करते समय जंगली हो जाता है या फिर सेक्स के समय साथी के साथ काफी जंगलियों जैसा व्यवहार करता है तो वह व्यक्ति सेक्स किसी फीलिंग के लिए नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ अपनी भूख मिटाने के लिए कर रहा होता है।

8. भीड़ में भी आप उत्तेजित हो जाते हैं
अगर कोई मर्द या महिला, सार्वजनिक स्थान पर भी सेक्स की हदें पार कर देती है तो वह सेक्स की लत का शिकार है। जैसे कि पार्क में साथी की इज्जत का ख्याल ना करते हुए, बस अपनी भूख शांत करना।

यह सेक्स की लत समय रहते छोड़ने में ही भलाई है, नहीं तो आपकी लाइफ पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी।
वैसे किसी को पहचानना काफी मुश्किल है कि क्या वह सेक्स की लत का शिकार है। जब तक आप उस साथी के साथ समय नहीं बिताते हैं, तब तक आप किसी सेक्स एडिक्ट को पहचान नहीं सकते हैं।

No more articles