“आस इतना समझ लीजिये, एक आग का दरिया है और डूब के जाना है।” किसी से प्यार करना संसार की सबसे बड़ी सज़ा है। इतिहास गवाह है जब जब प्यार परवान चढ़ा है तब तब ज़माना प्रेम करने वालों का दुश्मन बन गया। आज हम चाँद तक पहुँच गए हैं लेकिन यह दक़ियानूसी रिवाज लोगों के मन से नहीं गया। हाल ही में एक गाँव में एक मजनू को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव जाना भारी पड़ गया।

दरअसल गांव वालों ने युवक को खंभे से बांधकर उसकी जमकर धुनार्इ की। बात यहीं पर खत्म नहीं भीड़ में मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई की वीडियो बना डाली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर डाला।

जानकारी के अनुसार उक्त मामला पंजाब के लम्बी का है, जहां एक युवक दोपहर के समय लड़की से मिलने के लिए उसके गांव पहुंच गया। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे लड़के को खंभे से बांधकर बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों द्वारा डंडे और चप्पलों के साथ बेरहमी से पीटा जा रहा है। इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। हालंकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि यह लड़का किस गांव का है।

No more articles