सेक्स ये अजीबो गरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे , सेक्स के दुनिया में बड़े ही विचित्र और अद्‍भुत रिकॉर्ड पढ़ने सुनने को मिलते हैं। चाहे वह फिर सामूहिक सेक्स का मामला हो या फिर एक ही महिला द्वारा एक साथ कई मर्दों से सेक्स का। हालांकि इन जानकारियों में नया कुछ भी नहीं है क्योंकि ये सभी अलग-अलग समाचार के रूप में प्रकाशित हो भी चुकी हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि सभी जानकारियां सबको पता भी हों।

सबसे बड़ी योनि : सबसे बड़ी योनि का रिकॉर्ड स्कॉटलैंड की अन्ना स्वान (1846-1888) के नाम है,  जिनकी योनि की लम्बाई 19 इंच थी। इनके नाम कई अन्य रिकॉर्ड भी हैं। जैसे 18 जून 1879 को उन्होंने इतिहास के सबसे बड़े बच्चे को जन्म दिया, जिसकी लम्बाई 34 इंच तथा वजन 12 किग्रा था। हालांकि यह बच्चा बच नहीं पाया।

सबसे मजबूत योनि : रूस की 42 वर्षीय ततिता कोज्हेवनिकोवा अपनी योनि से 14 किलोग्राम वजन तक उठा लेती है। इससे आप इनकी योनि की मजबूती का अंदाजा भी लगा सकते हैं। अत: मजबूत योनि का रिकॉर्ड भी इनके नाम ही दर्ज है। इन्होंने एक्सरसाइज द्वारा अपनी योनि की मांसपेशियों को मजबूत किया है। यह एक्सरसाइज वे पिछले 19 सालों से कर रही हैं। हालांकि तातिया जब पहले बच्चे की मां बनीं तब उनकी योनि की मांसपेशियां बहुत कमजोर हो गई थीं, लेकिन बाद में उन्होंने एक एक्सरसाइज के जरिए फिर से मांसपेशियों को मजबूत बना लिया।

एक दिन में 919 लोगों के साथ सेक्स : सबसे ज्यादा लोगों के साथ सेक्स करने का रिकॉर्ड अमेरिकी पोर्न अभिनेत्री लीजा स्पार्क्स के नाम है, जिसने 24 घंटों के दौरान 919 लोगों के साथ सेक्स किया था। यह रिकॉर्ड स्पार्क्स ने 2004 के पोलिश इवेंट इरोटिकॉन, 2004 में तीसरी वार्षिक गैंग-बैंग चैम्पियनशिप के दौरान बनाया था। इससे पहले 2002 व 2003 में पहली व दूसरी चैंपियनशिप में 646 व 754 का रिकॉर्ड बना था।

वीर्य स्खलन : यह रिकॉर्ड होर्स्ट स्कुल्ट्ज के नाम दर्ज है, जिसने सबसे अधिक दूरी 18 फुट 9 इंच तक वीर्य स्खलित किया। इसके साथ ही सबसे अधिक ऊंचाई 12 फुट 4 इंच और सबसे अधिक स्पीड (42.7 मील प्रति घंटा) का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है।

सबसे लम्बा हस्तमैथुन : यह कीर्तिमान जापान के मसानोबू सातो के नाम दर्ज है, जिसने सबसे लंबे समय तक हस्तमैथुन किया। सातो ने 2009 में सेनफ्रांसिस्को में आयोजित विश्व हस्तमैथुन प्रतियोगिता में 9 घंटे 58 मिनिट तक हस्तमैथुन करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 9 घंटे 33 मिनिट का था जो कि सातो ने ही बनाया था। मसानोबू जापान में सेक्स टॉयज बनाने वाली कंपनियों के लिए विज्ञापन करते हैं।

सामूहिक सेक्स : विश्व के सबसे बड़े सामूहिक सेक्स आयोजन का रिकॉर्ड जापान के लोगों के नाम है, जिसमें 250 जापानी जोड़ों ने हिस्सा लिया था।  इसकी बाकायदा वीडियो बनी थी, जो बाद में बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई थी। इस सामूहिक सेक्स आयोजन में कपल्स ने केवल अपने पार्टनर के साथ सेक्स किया था। हालांकि यह रिकॉर्ड गार्टर स्नेक के नाम है जो कि 30000 के समूह में एक साथ संभोग करते हैं।

सबसे बड़ा लिंग :  लिंग की साइज का सेक्स में कोई खास महत्व नहीं होता, लेकिन लोगों में इसका आकर्षण जरूर रहता है। आमतौर पर माना जाता है कि उत्तेजित अवस्था में लिंग की साइज 3 इंच पर्याप्त होती है। लेकिन यहां हम सबसे बड़े लिंग की बात कर रहे हैं। यह रिकॉर्ड अमेरिकी टीवी एक्टर जोना फॉल्कन के नाम है। इनके लिंग की लंबाई शिथिल अवस्था में 9 इंच तथा उत्तेजित अवस्था में 13.5 इंच है।

बड़े लिंग के कारण फॉल्कन को एयरपोर्ट पर मुश्किल का सामना भी करना पड़ता है क्योंकि चेकिंग के दौरान अधिकारियों को यह शक हो जाता है कि उसने अपनी अंडरवियर में कुछ अवैध सामान छुपा रखा है। जोना को पोर्न इंडस्ट्री से कई ऑफर मिल चुके हैं पर उन्होंने अस्वीकार कर दिया। हालांकि इन्होंने अपना लिंग मृत्यु पश्चात आइसलैंड के लिंग संग्रहालय (पेनिस म्यूज़ियम) को दान देने की घोषणा की।

 

No more articles