नशीली चाय पिलाकर विवाहित साली के साथ किया जीजा ने दुष्कर्म , रामपुर में ससुराल में युवक ने नशीली चाय पिलाकर साली को हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर पीड़िता सोमवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी से मिली। आपबीती सुनाई।

पुलिस अधीक्षक ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश थाना पुलिस को दिए हैं। महिला भोट थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका मायका टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 15 अप्रैल को वह मायके गई थी। वहां उसका जीजा यूनुस भी आया था, जो स्वार के मौलागढ़ का रहने वाला है। आरोप है कि रात करीब नौ बजे जीजा दो कप चाय लेकर उसके कमरे में आया। चाय पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई।

बेहोशी का फायदा उठाकर जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर उसने खुद को नग्न अवस्था में पाया। सारा माजरा समझ में आने पर उसने पति को फोन करके बुलाया और घटना की जानकारी दी। पति ने पुलिस बुला ली। पुलिस पीड़िता को थाने ले आई। आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने भी कार्रवाई के बजाय पीड़िता को भगा दिया।

No more articles