वो आठ थे और वो अकेली क्या करती, सबने नोचा उसका जिस्म , रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में पति के सामने ही एक 21 वर्षीया महिला के साथ आठ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सभी आरोपी युवक प्रखंड के लुंगटू गांव के रहनेवाले बताए जा रहे हैं। इस संबंध में पीडि़ता ने शनिवार की देर रात तमाड़ थाने में आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मेला देखने के बाद दोनों अपने गांव की ओर निकल पड़े। रात लगभग 8 बजे रास्ते में नीलकोंचा नामक स्थान पर पहले से ही घात लगाए आठ युवकों ने इन दोनों को घेरकर मारपीट की। कुछ युवकों ने उसके पति को पकड़ लिया और बारी-बारी से सभी ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर सभी चले गए।

1 2
No more articles