अदालत ने दी बच्चे की सेक्स चेंज सर्जरी को मंजूरी

अदालत ने दी बच्चे की सेक्स चेंज सर्जरी को मंजूरी । आज हम आपको एक ऐसी ख़बर बताने जा रहें है। जिसमें एक बच्चे की सेक्स चेंज सर्जरी को लेकर एक महिला ने अदालत से मंजूरी मागी थी जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी है। ऑस्ट्रेलिया की अदालत ने पांच साल के एक बच्चे की इंटरसेक्स सर्जरी को मंज़ूरी दे दी है। जिन लोगों में पुरूष और महिला दोनों के जननांग होते हैं उन्हें इंटरसेक्स कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया का ये इंटरसेक्स बच्चा जब पैदा हुआ था तो आनुवांशिक तौर पर लड़का माना गया लेकिन जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगा उसमें लड़कियों के गुण ज़्यादा नज़र आने लगे।

कार्ला के माता-पिता ने कोर्ट से उसके पुरूष जननांग को हटाने की सर्जरी की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। फ़ैमिली कोर्ट के दस्तावेज़ों के मुताबिक़ इस बच्चे को कार्ला के नाम से जाना जाता है, जिन्हें एक लड़की के तौर पर पहचाना जाता है, लेकिन इनमें महिलाओं के प्रजनन अंग नहीं थे।

1 2
No more articles