एक ऑस्ट्रेलियन अख़बार के मुताबिक़ कोर्ट ने फ़ैसला दिया कि माता-पिता को सर्जरी के लिए अनुमति की ज़रूरत नहीं थी। ये फ़ैसला जनवरी में सुनाया गया था लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं किया गया था। फ़ैमिली कोर्ट के जज कोलिन फॉरेस्ट ने फ़ैसला सुनाते हुए कहा था, ”मैं मानता हूं कि चिकित्सा संबंधी प्रस्तावित इलाज, जो आवश्यक तौर पर आनुवांशिक शारीरिक ख़ामी ठीक करने के लिए ज़रूरी है, का ना होना और यथावस्था में बने रहना बच्चे की शारीरिक और भावनात्मक सेहत के लिए नुक़सानदेह है।

फ़ैमिली कोर्ट की सुनवाई में बताया गया कि कार्ला महिला जननांग के साथ पैदा हुईं और उनके व्यवहार में लड़कियों के गुण साफ़ तौर पर नज़र आते हैं। उन्हें लड़का बुलाया जाना पसंद नहीं है और वो लड़कियों के कपड़े, खिलौने और काम पसंद करती हैं।

1 2
No more articles