बच्चों को संभालना बहुत मुश्किल काम है। ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या कभी सोचा है। जैसे हम बच्चों को संभालते संभालते थक जाते है। बच्चा होना भी आसान काम नहीं है। दिनभर इधर-उधर भागना, सोना, रोना, खाने खाना और बिस्तर पर लेटे-लेटे हाथ-पैर चलाना, ये सब बच्चों के लिए काफी थकाने वाला हो जाता है।

बच्चों का ध्यान रखते हुए कविता कुमार और अनीता याप नाम की दो भारतीय मूल की बहनों ने आस्ट्रेलिया में बेबी स्पा खोला है। इस स्पा की खास बात ये है कि इसके क्लाइंट सिर्फ 6 महीने से कम उम्र के बच्चे ही होते है।

बच्चों को यहां मसाज दी जाती है। इसके अलावा हाई-क्लास हाइड्रोथेरेपी दी जाती है। इस स्पा ने Bubby नाम की एक मशीन भी बनायी है। जो बच्चों को तैरने में मदद करती है।

No more articles