दुनिया में हर लड़के और लड़की एक ही ख़्वाहिश होती ही कि उसका पार्टनर उसे प्यार में धोखा ना दे। लेकिन ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें प्यार में धोखा ना मिले। प्यार के मामले की एक दिक्कत ये भी होती है कि प्यार करने के लिए दिमाग की नहीं दिल की सुननी पड़ती है। जब हम प्यार में होते हैं तो हमारे दिमाग में एक साथ तीन सिस्टम काम करते हैं। पहला सेक्स ड्राइव, दूसरा रोमांस और तीसरा पार्टनर के साथ अटैचमेंट। हमारे दिमाग का काम करने का तरीका कुछ इस तरह होता है कि एक पार्टनर के साथ रिश्ते में होते हुए, हम किसी और के साथ भी गहराई से जुड़ जाते हैं। लेकिन शायद आपको जानकार हैरानी होगी कि लव अफेयर भी कई तरह के होते हैं। आज हम आपको 5 अलग-अलग लव अफेयर्स के बारे में बताएंगे।
कुछ रिलेशन्स में यह देखने को मिलता है कि दो लोग एक-दूसरे के साथ केवल सेक्शुअल रिलेशन के लिए ही जुड़ते हैं और इसे वो सेक्शुअल लिवर्टी मानते हैं। हालांकि इस रिश्ते में होते हुए, अपने पार्टनर को छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं होता। ऐसे अफेयर तभी तक चलते हैं, जब दोनों लोग एक-दूसरे के लिए एक्साइटमेंट फील करते हैं। इन रिश्तों की लाइफ बहुत लंबी नहीं होती है।

1 2 3 4
No more articles