पूरी दुनिया में शादी को लेकर ना जाने कितने दक़ियानूसी मान्यताएं हैं। कहीं लड़की बाप को वर माला पहनाती है तो कभी शादी से पहले लड़की सेक्स करने के बाद अपना वर चुनती है। लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां शादी करने के तीन दिन तक भी लड़की और लड़की को शौच जाने की अनुमति नहीं होती। सुनने अजीब ज़रूर है लेकिन वास्तव ऐसा होता है इंडोनेशिया के एक समुदाय में जिसका नाम है टीडॉन्ग।

दरअसल, यहां दूल्हा-दुल्हन को शादी के तीन दिन तक शौचालय जाने की इजाजत नहीं होती। सुनने में ये चाहे भले ही अजीब लगे लेकिन उन लोगों के लिए ये रिवाज आम है। ऐसा करने के पीछे कुछ खास वजह है। उनका मानना है कि शादी के तीन दिनों तक अगर दूल्हा और दुल्हन घर के शौचालय का प्रयोग करेंगे तो इससे उनकी किस्मत को बुरी नजर लगेगी हो सकता है कि उनकी शादी ज्यादा दिनों तक न टिके और कोई ना कोई अनहोनी या किसी की मौत हो जाएं।

इसी वजह से नए जोड़ों को शादी के तीन दिनों तक कम से कम खाना दिया जाता है। तीसरे दिन इस रिवाज के पूरे होने के बाद दोनों नहाते है और अपनी नई जिंदगी की शुरूआत करते हैं। इनके और भी ऐसे कई रिवाज है जैसे कि जब तक दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए गाना नहीं गाता, वह उसे देख नहीं सकता। दुल्हन को मंगनी के बाद घर से निकलने की इजाजत नहीं होती और अगर शादी में दूल्हा मंडप में देर से पहुंचा तो उसे हर्जाना भी भरना पड़ता है।

No more articles