कॉन्डोम भी आपको इन यौन रोगों से नहीं बचा सकता , पहले के जमाने में संबंध बनाने के समय अलग चीजों का यूज किया जाता था लेकिसन आज के समय में अलग चीजों का उपयोग किया जाता है। आज के समय में कांडोम जैसी चीजों का उपयोग किया जाता है । सेक्स से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए कंडोम का उपयोग किया जाता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सेक्स से फैलने वाली कुछ ऐसी बीमारिया भी है जिससे आपको कंडोम भी नहीं बचा सकता है।

चलिए आइए आपको बताते है उन बीमारियों के बारे में. दाद- आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे कि अगर कोई व्यक्ति निजी अंगों पर दाद की परेशानी से जूझ रहा है और वो हिस्सा संधंब बनाने के दौरान कंडोम से कवर नहीं होता तो उसके पार्टनर में भी ये रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। जब तक दाद की समस्या पूरी तरह से सही न हो जाए तब तक आपको सेक्स करने से बचना चाहिए। एचपीवी- एचपीवी बीमारी बहुत ही आम बीमारी है जो आपको हो सकती है। एचपीवी वायरस फैलने के लिए पेनिट्रेशन होना जरूरी नहीं होता है ।

ये त्वचा के त्वचा से संपर्क में आने से भी हो सकता है। इस वायरस के कुछ स्ट्रेन तो सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। इसलिए यह बीमारी जल्दी ही फैलने लगती है। मोलस्कम- मोलस्कम एक तरह का वायरस है जो त्वचा पर फुंसियां पैदा करता है। मोलस्कम कोई गंभीर बीमारी नहीं फैलाता लेकिन फुंसियों का दर्द बहुत होता है जिसे झेलना भी हर किसी के बस की बात नहीं होती है। इस वायरस से निजी अंगों पर फोड़े-फुंसी की समस्या देखी जा सकती है। सिफिलिस- यह बीमारी या रोग वैसे तो बहुत ही आम सा लगता है लेकिन आने वाले समय में इसके खतरनाक प्रभाव होते है जो झेलने पड़ते हैं। शुरुआत में तो इससे त्वचा पर छाले पडऩे लगते हैं लेकिन बाद में ये दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां पैदा करता है और दिमाग को भी बहुत बुरा प्रभाव डालता है।

No more articles