इंटर्नशिप चाहिए तो पहले बिकिनी पहन कर आओ, कंपनी का अजीबो-गरीब फरमान , जब भी किसी कंपनी में कर्मचारियों को रखा जाता है, तो उनकी स्किल्स जानने के लिए कुछ स्क्रूटनी जरूर की जाती है। मगर, बिकनी पहनाकर फोटो शूट कराने के लिए तो शायद कहीं भी नहीं कहा जाता होगा। ऐसा कारनामा करने की वजह से चेक रिपब्लिक का एक न्यूक्लियर प्लांट विवादों में घिर गया है। प्लांट में लड़कियों की बिकिनी फोटो को लेकर विवाद हो गया है। प्लांट में इंटर्नशिप के लिए आई लड़कियों का अजीबो-गरीब टेस्ट कराया गया। लड़कियों को इंटर्नशिप से पहले बिकिनी फोटोशूट करवाने को कहा गया। इस मामले की जानकारी फैलने के बाद देश-भर में रोष फैल गया है।

प्लांट ने फेसबुक पर फोटो अपलोड कर लोगों से राय मांगी कि कौन सी लड़की उन्हें ज्यादा पसंद आई। मगर, लड़कियों की फोटोज को देखकर लोग गुस्से से भर गए और उन्होंने इसे बेवकूफाना कदम बताया। विवाद पर लड़कियों ने कहा कि वो लड़कियां स्कूल ग्रेजुएट हैं और यहां टेमलिन न्यूक्लियर पावर प्लांट में इंटर्नशिप करना चाहती थीं। लेकिन उनसे प्लांट के कूलिंग एरिया में बिकिनी फोटोशूट करवाया गया। प्लांट के इस कदम पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की और लिखा कि मैनेजमेंट की ओर से उठाया गया बेहद ही निंदनीय कदम है।

दरअसल, बिकनी शूट के बाद लड़कियों की तस्वीरों को फेसबुक पर अपलोड कर दिया गया। इसके साथ ही लिखा गया कि जिस लड़की को सबसे ज्यादा लाइक्स मिलेंगे, उसे ‘मिस एनर्जी 2017’ के खिताब से नवाजा जाएगा और इसके साथ ही कंपनी में उसे दो हफ्तों की इंटर्नशिप भी दी जाएगी। मगर, कंपनी का यह कदम उल्टा पड़ गया। लोगों का कहना है कि क्या योग्यता और ज्ञान की जगह शक्ल देखकर नौकरी मिलेगी। यह कदम बेहद घटिया है और स्टूडेंट का चुनाव इस आधार पर करना कि वह बिकिनी सूट में कैसी दिख रही है, बेहद शर्मनाक है।

बता दें कि चेक रिपब्लिक का टेमलिन न्यूक्लियर पावर प्लांट में इंटर्नशिप के लिए आईं 10 लड़कियों का बिकिनी फोटोशूट करवाया गया। लड़कियों को प्लांट के कोल्ड एरिया में बिकिनी शूट करवाने को कहा गया। प्लांट ने न केवल लड़कियों का फोटोशूट करवाया बल्कि उन तस्वीरों को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड कर दी। प्लांट की ओर से लोगों की राय मांगी गई और उन्हें वोट करने को कहा गया।

No more articles