खाना बनाना भी अपने आप में एक कला है। आपने अक्सर देखा होगा बहुत सारे टीवी चैनलों में आधुनिक चीजों का इस्तेमाल करके अनेक प्रकार की डिशेज बनाई जाती है। लेकिन आजकल इंटरनेट पर एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स एक दम  पारंपरिक तरीके से एक नहीं बल्कि पूरे 300 अंडों की सब्ज़ी बना रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सैकड़ों की संख्या में अंडे जमीन पर फैले हुए हैं। इसके बाद वह शख्स उन अंडों को उबलने के लिए बड़े से बर्तन में डालता है। अंडे उबलने के बाद वह उन्हें छीलता है और फ्राई करता है, फिर वह ग्रेवी तैयार करता है। अंडा करी तैयार होने के बाद बनाने वाले शख्स समेत दो लोग केले के पत्ते पर उसे परोसते हैं और खाते हैं। देखने में एग करी बहुत ही लजीज नजर आ रही है।

अगली स्लाइड में देखिये इस करी की रेसिपी का पूरा वीडियो

1 2
No more articles