हमारे देश में सांपो को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। कहा जाता है कि सांप इच्छाधारी होते हैं, सांप अपने दुश्मन को ढूंढकर बदला लेते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि सांप की नागमणि पाने वाला इंसान सभी सुख-सुविधाओं से समृद्ध हो जाता है। लेकिन अभी तक हम ये सभी बातें किस्से कहानियों में ही सुनते आए हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के भोपाल में एक ऐसा मामला आया है जिसे देखकर सांपो की इन कहानियों पर यकीन करने का मन करता है। जहां
अपनी बहू की हरकतों से परेशान होकर ससुराल वाले उसे मायके छोड़ गए। 19 साल की रचना अचानक की मचलने लगती है। जीभ निकालकर लोगों को डंसने की कोशिश करती है। उसकी इस आदत के चर्चे दूर-दूर तक होने लगे हैं। उसका दावा है कि वह नागिन है।

snake4_1470141265

20 साल पहले उसे चरवाहों ने मारकर जला दिया था। उसका साथी नाग अभी भी जिंदा है। इसी वजह से वह अब भी नागिन सा बर्ताव करती है। पिता अपनी बेटी की इस हरकत से परेशान हैं। वह कहते हैं, ‘बेटी ठीक हो जाए!’ वहीं गांव वाले तो इस युवती को अब नागिन ही मानते हैं और उसे इसी तरह का सम्मान देते हैं।
यह मामला गुना जिले के मृगवास से 6 किमी दूर जोहरीपुरा गांव का है। यहां नागिन के रूप में पहचानी जाने वाली लड़की रचना अहिरवार रहती है। उसे अब आसपास के गांववाले भी हैरानी भरी नजरों से देखते हैं। इस युवती में समाई नागिन को निकालने के लिए मंगलवार को तांत्रिक ने हवन कराया। हालांकि इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।

bhopal-female-serpent1

लड़की के पिता जमनालाल अहिरवार का कहना है कि वह बेटी को सिर्फ ठीक देखना चाहते हैं। उसकी इस आदत से हम परेशान हैं। पता नहीं उसे क्या हो गया है। उसका जीवन बर्बाद हो रहा है। ससुराल वाले भी डरे हुए हैं। इस वजह से उसे मायके छोड़ गए है। आखिर उसे क्या समस्या है, अब तक समझ में नहीं आ रही है। कई मंदिर और बाबाओं के पास भी लेकर गए,लेकिन कोई हल नहीं निकला। मंगलवार को भी परिजन मृगवास से 6 किमी दूर स्थित पहाड़ी पर शिव मंदिर पर युवती को ले गए थे। तांत्रिक के कहने पर हवन कराया गया। डेढ़ घंटे तक मंत्र पढ़े गए। बेटी एक घंटे बेहोश रही, लेकिन इसके बाद भी वह उसी बात को दोहरा रही है। रचना के ऊपर जब तंत्र क्रिया चल रही थी, तो आसपास के गांव के हजारों लोग मौके पर जमा हुए। कई तरह की बातें चलती रहीं। कोई कह रहा था कि यह युवती इच्छाधारी नागिन है। इसे कमरे में बंद देना चाहिए। इससे पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।

snake1_1470141264

युवती 10वीं में पढ़ती है। वह किताबों में भी नाग-नागिन के चित्र, शिवलिंग आदि बनाती है। कहीं खंडहर बना देती है। जहां अकसर नाग-नागिन रहते हैं। युवती की इस विचित्र समस्या की वजह से कोई कुछ समझ नहीं पा रहा है। तांत्रिक भी तरह-तरह के उपाय बताते हैं, लेकिन इसके बाद भी ठीक नहीं हो पा रही है।

रचना कहती है कि वह नागिन है। उसका नाग पहाड़ी पर रहता है। चरवाहों ने 20 साल पहले मार दिया था। इसके बाद जला दिया। अगर जलाते नहीं, तो उसे नाग ले जाता। युवती के इस दावे में कितनी सच्चाई है, इस पर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन उसे देखने के लिए तमाशा लगता है।

मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र भाटी के मुताबिक, युवती मानव है, तो उसे मानवीय बर्ताव करना चाहिए। खान-पान, रहन-सहन सब मानवों की तरह होना चाहिए। अगर वो अजीब बर्ताव कर रही है, तो यह उसकी कोई बीमारी, आदत या सोच भी हो सकती है। यह जांच का विषय है।

No more articles