आज तक आपने कई आजीबो गरीब लोग देखे होंगे लेकिन शायद ही आपने ऐसी किसी महिला को देखा हो जो मस्ती के लिए खुद को बिच्छूओं से कटवाती हो।

जी हां दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें केवल खतरनाक काम करने में ही मजा आता है। ऐसे खतरनाक काम जिन्हें सोचकर ही डर लग जाता है। थाईलैंड की रहने वाली स्कॉर्पियन क्वीन भी उन्हीं कुछ लोगों में से है जो बिच्छूओं को अपना साथी मानकर उनके साथ स्टंट भी कर लेती है।

‘Kanchana Kaetkaew’ नाम की ये लड़की खतरनाक बिच्छूओं से डरती तक नहीं। सैकड़ों जिंदा बिच्छूओं को वो अपने चेहरे पर चलवाती है वो भी बिना पलकें झपकाए। यही नहीं, खुले हुए मुंह में भी उसने बिच्छू को कुछ देर के लिए रख कर छोड़ा था। हैरानी की बात तो ये है कि ये खतरनाक जीव उसे काटते क्यों नहीं।

उसके नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज है। लगभग 1000 बिच्छूओं के साथ 33 दिन तक वो एक 12 मीटर के एक शीशे के घेरे में रही थी। इस लड़की ने गिनीज बुक में भी अपना नाम दर्ज करवाया है। 3 मिनट 28 सेकेंड के लिए एक जिंदा बिच्छू को उसने अपने चेहरे पर चलने के लिए छोड़ा था जिसके लिए उसका नाम गिनीज बुक में दर्ज है। लेकिन ये सब कैसे हुआ ये तो ये लड़की ही जानती हैं।

No more articles