ससुर और बहू का प्यार इतना बढ़ गया कि दोनों ने शादी रचा ली। मामला पटना के बेगमपुर बीन टोला का है। यहां एक पिता ने अपने बेटे की बहू से शादी कर ली। शादी की खबर जैसे ही महिला के पति को लगी थाने में आकर मामला दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की।

आवेदन के बाद हरकत में आई पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया। जेल में अपने ससुर प्रेमी को बंद देखकर बहू प्रेमिका उसे छुड़वाने की गुहार लगाने थाने में ही बैठ गई। और दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे।

बीन टोला निवासी वीरेंद्र महतो को अपनी ही बहू उषा देवी से प्यार हो गया। दोनों कई वर्षों तक चोरी छुपे एक-दूसरे से मिलते रहे। प्यार परवान चढ़ने पर दोनों ने भागकर पूरणदेवी मंदिर में शादी रचा ली। इसकी भनक जैसे ही महिला के पति रविंद्र महतो को लगी उसने अपने चाचा के खिलाफ केनगर थाने में मामला दर्ज करवा दिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ससुर वीरेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया।

No more articles