यहां चीजें गिरने पर नीचे नहीं बल्कि जाती हैं ऊपर की ओर

यहां चीजें गिरने पर नीचे नहीं बल्कि जाती हैं ऊपर की ओर। आप किसी चीज को नीचे गिराएंगे तो वह चीज नीचे जमीन पर गिर जाएगी, लेकिन एक जगह ऐसी है जहां आप किसी चीज को गिराएंगे तो वह नीचे नही बल्कि उपर की ओर जाने लगती है। जी हां हो गए ना हैरान, लेकिन यह बात बिल्कुल सच है। हूवर डैम दुनिया का इकलौता ऐसा डेम है जहां किसी चीज को नीचे गिराने पर वह आकाश की ओर जाने लगती है।
अमेरिकी राज्यों एरिज़ोना में साल 1936 में बने इस डेम से जुड़ी इस खबर को पहले अफवाह ही माना जाता था, लेकिन हाल ही में वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए एक रिसर्च से यह बात स्पष्ट हो गई है कि यह बात वाकई में सच है। वैज्ञानिकों ने इसके पीछे की वजह यहां चलने वाली तेज हवा को बताया हैं। शोधकर्ता लेसली कहती हैं कि बांध के चलते हवा ऊपर की तरफ बहती है, इसकी मदद से पानी गुरूत्व बल के सिद्धांत के पार आ जाता है।

यही वजह है कि नीचे की ओर गिरने वाली चीज उपर की ओर जाने लगती है। कोलोराडो नदी पर बना हूवर बांध धनुष के आकार का है। यही वजह है कि नेवाडा स्टेट में बने इस डैम को आर्क डैम भी कहा जाता है।

यहां चीजें गिरने पर नीचे नहीं बल्कि जाती हैं ऊपर की ओर

No more articles