अमेरिका में रहने वाले 22 साल के विनी ओ एलियन बनने की चाह रखते है। अरसे से मेकअप आर्टिस्ट विनी को ऐसा फील होता आ रहा है कि वे बाकी लोगों की तरह नहीं है। जिसके लिए वह पिछले कई सालों से कड़ी मशक्कत करने में लगे है। अब तक वह इस लुक को पाने के लिए खुद पर 50,000 डॉलर की भारी भरकम राशि खर्च करे चुके हैं। और अभी इसके बाद भी वह करीब 1,60,000 डॉलर की सर्जरी करने वाले हैं।

अब तक विनी ने इस एलियन लुक को पाने के लिए 110 सर्जरी कराई हैं। 17 साल की उम्र में विनी ने अपनी पहली लिप सर्जरी कराई थी। वह बताते है, मैं एक Sexless एलियन हूं। मैं समाज में किसी नर या नारी की तरह नहीं, बल्कि एक परग्रही के तौर पर पहचान बनाना चाहता हूं। जब मैं 17 साल का था, तभी से मैं अपने आपको Sexless और Gender less करना चाहता था।

1 2
No more articles