इंद्रदेव को खुश करने के लिए महिलाओं ने विधायक को नहलाया। भगवान की भी ये कैसी लीला है कही पर बाढ़ आ रही है तो कही पर सूखा पड़ रहा है। एक माह से बारिश न होने के कारण लोगों का धैर्य अब टूटने लगा है। इंद्रदेव को मनाने के लिए पूजा-पाठ की जा रही हैं। रविवार को महिलाओं ने जहां बांसी विधायक राजकुमार जयप्रताप सिंह को पानी से नहलाकर बारिश की कामना की तो बच्चों ने काल-कलौटी खेलकर इंद्रदेव को खुश करने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़िए –पाकिस्तान की जेल में बंद पतियों से मिलने के लिए पत्नियां मांग रही हैं वीजा!

जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के लिए विभिन्न टोटके अपनाए जा रहे हैं। और इंद्रदेव को प्रसन्न किया जा रहा है।
नेपाल के पानी से जुलाई में आई भीषण बाढ़ के बाद से जिले में वर्षा की बूंदे नहीं गिरी हैं। खेतों में धान की फसल सूख रही है तो उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है। यह लगातार तीसरा वर्ष है, जब फसल को बारिश का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है।

इसे भी पढ़िएछोटे कपड़ों वाली महिला पर्यटकों को नहीं मिलेगी भारत में एंट्री!

चिंतित ग्रामीण और किसानों ने अब टोटकों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। प्राचीन मान्यता है कि क्षेत्र के राजा या प्रतिष्ठित व्यक्ति को महिलाएं पानी से नहलाएं तो इंद्रदेव खुश होकर वर्षा करते हैं। इसी मान्यता को पूरा करने के लिए महिलाओं की टोली बांसी राजमहल में घुस गई। वहाँ पर बांसी विधायक राजकुमार जयप्रताप सिंह को पानी से नहलाकर बारिश की दुआएं मांगी। सूखे से परेशान क्षेत्र की जनता के हित को देखते हुए विधायक भी इस मान्यता को पूरी करने में सहभागी बने।

No more articles