हरियाणा के भिवानी जिले में एक पत्थर को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं। इस 45 किलो के पत्थर की करामात देख वहाँ के गांव वाले भी हैरान हैं। इस पत्थर की पुजा करने के लिए इस गाव वालों की लंबी लाइन लगी हुई हैं। गांव वालों  का कहना हैं कि 45 किलो के वजन के बावजूद यह पत्थर पानी में तैरता हैं। आसपास के गांवों में खबर फैली तो लोग पूजा के लिए उमड़ने लगे।

गांव में तैरते मिले इस पत्थर को लोग पूजने लगे हैं। गांव वालो कि  माने तो एक दिन शाम मे अजीत खेत में अपने पिता को चाय देने के लिए गया था तो उसे नहर में तैरता हुआ पत्थर दिखाई दिया, जिसके चलते पूरे गांव में सनसनी फैल गई। फीडर में तैरता हुआ लगभग 45 किलो का पत्थर आसपास के क्षेत्र में एक रहस्य बनकर रह गया है। 44.790 किलोग्राम भार का पत्थर डूबने के बजाय तैरने लगा, जिसके चलते गांव के लोग शिव भगवान का रूप समझकर उसकी पूजा कर रहे है।

 

No more articles