देश में अचानक मुद्रा प्रतिबंध के ऐलान के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। गुरुवार की सुबहा बैंक खुलते ही लोगों की लंबी लाइन लग गयी। ऐसे में इंटरनेट पर एक चीज़ बहुत ही ज़्यादा तेज़ी से ट्रेंड करने लगी। कालेधन पर पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद गूगल पर ‘कालेधन को सफेद धन में कैसे बदला जाए’ ट्रेंड हुआ।

गुजरात में सबसे ज़्यादा बार यह सर्च किया गया। इसके बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई रही। यहां के लोगों ने भी कालेधन को सफेद धन में बदलने के लिए कई बार सर्च किया। गूगल पर कालेधन को सफेद करने के बारे में सर्च करने वालों में हरियाणा के लोग तीसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा लोगों ने गूगल पर यह भी खूब सर्च किया कि काले धन को कैसे बदला जाये। इसको सर्च करने में हरियाणा नंबर एक राज्य बना। वहीं, गुजरात दूसरे स्थान पर रहा।

1 2
No more articles