मदद का झांसा देकर बनाया युवती का एमएमएस

मदद का झांसा देकर बनाया युवती का एमएमएस

मदद का झांसा देकर बनाया युवती का एमएमएस। महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाने के आपने कई मामले देखे सुने होंगे। महिला के साथ दुष्कर्म का नया मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है जहां कटघोरा के एक युवक को रायगढ़ पुलिस ने एक महिला के साथ दुराचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने तलाकशुदा मीहिला को सहारा देने का झांसा देकर एमएमएस बनाया और उसे वायरल कर देने की धमकी देकर अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने मजबूर किया।

बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय महिला ने करीब 10 वर्ष पूर्व कोरबा निवासी से विवाह किया था। एक वर्ष साथ रखने के बाद पति ने उसे छोड़ दिया, उस समय वह गर्भवती थी। तब कटघोरा निवासी रूपेंद्र मालाकार उर्फ सोनी ने महिला की मदद की थी। कटघोरा में रहने के दौरान रूपेंद्र का महिला के घर आना-जाना था। इस बीच उनके बीच शारीरिक संबंध बन गए। उसने वीडियो क्लिप तैयार कर लिया। रूपेंद्र ने उस वीडियो को सार्वजनिक करने का डर दिखाकर लीलाधर मालाकार उर्फ बंटी के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles