कहते हैं प्यार बहुत अनमोल होता है लेकिन क्या आप ने कभी ऐसा सुना है कि अपने प्यार का इजहार करने के लिए आपको 13 करोड़ रुपए तक खर्च करने पड़ सकते है लेकिन अब आप यह सोच रहे होगे कि सिर्फ प्यार का इजहार करने के लिए 13 करोड़ कैसे खर्च करने पड़ेगे ऐसा भी कुछ होता है क्या जी हां पर यह सच है। फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार सिंगापुर का सी ला वी रेस्टोरेंट दुनिया का सबसे महंगा डेटिंग रेस्टोरेंट है। यहां अपने पार्टनर को डेटिंग पर लाने के लिए 20 लाख डॉलर यानी कि करीब 13.4 करोड़ रुपए चुकाने पड़ते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ यहां 8 घंटे तक रह सकते हैं।

इसे भी पढ़िए-
इस रेस्टोरेंट को सिंगापुर के सी ला वी और वर्ल्ड ऑफ डायमंड ग्रुप ने बताया है। 15 साल से यह रेस्टोरेंट में दुनियाभर के लोगों को सर्विस दे रहा है। यहां कई कपल्स ने अलग-अलग अंदाज में अपने पार्टनर को आई लव यू कहा है। इस रेस्टोरेंट की खास बात ये है कि यह जमीन से 150 फुट की ऊंचाई पर बना हुआ है। यहां बैठने के बाद आपको लगता है कि आप आसमान में बैठे हुए है। यहां प्रपोजल के लिए खास इंतजाम किए जाते हैं। आपको एक प्लेट में सजी हुई आइसक्रीम दी जाती है और इसे खाने के लिए सोने का चम्मच दिया जाता है। इस प्लेट में आइसक्रीम के साथ साथ आपको अपेन पार्टनर को पहनाने के लिए डायमंड रिंग भी दी जाती है।

No more articles