लोग ट्रेन में आराम के साथ सफर कर रहे थे। किसी को भी आने वाले खतरे का अदाज़ा नहीं था। अचानक ट्रेन रुकी और ठीक उसी वक्त एक शख्स ट्रेन में सवार हुआ। स्टेशन से ट्रेन के आगे बढ़ते ही वो पैसेंजर आगे बढ़ा। कंपार्टमेंट में पहुंचते ही उसने कुल्हाड़ी निकाली और लोगों पर ताबड़तोड़ हमला शुरु कर दिया। लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर ये शख्स ऐसा क्यों कर रहा है। ट्रेन में चीख पुकार मच गई।

11

दक्षिण जर्मनी में एक सिरफिरे ने चार लोगों को ट्रेन में कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया। वुर्जबर्ग पुलिस के मुताबिक इनमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि एक को आंशिक चोटें आई हैं। हमला बवेरिया में वुर्जबर्ग और ट्रेचलिंगन के बीच एक लोकल ट्रेन में हुआ। जानकारी के मुताबिक हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है। चाकू और कुल्हाड़ी से लैस इस हमलावर की पहचान 17 साल के अफगानी नागरिक के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि वह ऑशेनफर्ट, बवेरिया का नागरिक है। पुलिस ने हमलावर को ग्राउंड सर्चर्स और एक हेलीकॉप्टर की मदद से मार गिराया। पुलिस ने बताया कि हमलावार को उस वक्त मार गिराया गया, जब वह घटनास्थल से भागने का प्रयास कर रहा था। हमले की वजह अभी तक साफ नहीं है।

No more articles