सोचिए अगर कुत्ते घास खाने लग जाए। आप सोच रहे होंगे ये क्या बात हुई। स्वाभिक सी बात है ये बहुत हैरान करने वाली बात है। ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो जिसे देख आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस तस्वीर में एक समुद्री पक्षी सीगल आइस्क्रीम खाते हुए दिख रही है। आपको बता दें, सीगल पूरी तरीके से मांसाहारी पक्षी है जो आमतौर पर मछली खाती है।

ये तस्वीर कैलिफोर्निया कॉलेज के छात्रों ने कैमरे ने संता मोनिका में खींचा है। इसे ट्विटर अकाउंट @youngweonhi में 27 मई को ट्वीट किया था। उन्होंने बताया, ‘मैं बस यूं ही आइस्क्रीम हाथ में लेकर समुद्र के किनारे पक्षियों की ओर इशारा कर रही थी। सीगल पक्षी आई और बड़े मजे से आइस्क्रीम खाने लगी। मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ होगा।’

वह इस मनमोहक घड़ी को कैमरे में कैद करके काफी खुश हैं। वह कहती हैं कि आप जब भी इस तस्वीर को देखेंगे मन में एक अजीब सी खुशी होती हैष एक मांसाहारी पक्षी को आइस्क्रीम खाते देखना अपने आप में एक रोमांचक क्षण था।

No more articles