मां बनना हर औरत के लिए सौभाग्य की बात होती है। लेकिन आज जिस महिला की कहानी हम आपको बताने जा रहे है उसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। ये कहानी है युगांडा की रहने वाली मरियम नबातांजी की जिनकी उम्र अभी 37 साल है। 37 साल की उम्र में वो 38 बच्चों को जन्म दे चुकी है। युगांडा के मुकोनो डिस्ट्रिक्ट के कबिम्बिरी गांव में रहने वाली मरियम की शादी काफी छोटी उम्र में हो गई थी। उनकी उम्र सिर्फ 13 साल की थी जब वह पहली बार मां बनी थी।

गांव में मरियम को सब बच्चे पैदा करने की मशीन कहते हैं। उन्होंने छह बार ट्विंस, चार बार ट्रिपलेट्स और तीन बार क्वाड्रप्लेट्स को जन्म दिया है। ऐसा सिर्फ दो दफा हुआ की उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है। मरियम बताती हैं कि उनके पिता के अलग अलग महिलाओं से कुल 45 बच्चे थे।

मरियम ने डॉक्टर्स से बर्थ कंट्रोल को लेकर राय भी ली थी, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी। दरअसल मरियम की बॉडी में इतने अंडे प्रोड्यूस होते हैं, कि अगर वो मां नहीं बनेंगी, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। हालांकि डॉ. चार्ल्स किगगुंडु के मुताबिक उन्हें गलत सलाह दी गई है और कुछ तरीकों को अपनाने से उन्हें कोई नुकसान नहीं होता।

मरियम के बच्चों को अपने पिता का चेहरा भी याद नहीं है। वो अपने बच्चों की देखभाल में मरियम का साथ नहीं देता। मरियम का सबसे बड़ा बेटा 23 साल का है और उसने आखिरी बार अपने पिता को तब देखा था जब वो 13 साल का था।

No more articles