भारत में वैसे तो सरकार ने एक गे मेरिज को मनयता नहीं दी है लेकिन इसके बावजूद देश में लड़के प्यार में अंधे होकर लड़कों से ही शादी कर रहे हैं। वहीं लड़कियां भी लड़कियों से ही शादी कर रही हैं। हाल में ऐसा माला देखने को मिला है जहां  पंजाब पुलिस की एक महिला दरोगा ने वो कर दिखाया है जिसे करने से पहले कोई सौ बार सोचता है।

दरअसल पंजाब पुलिस की एक महिला दरोगा ने अपनी सहेली से शादी कर इतिहास रच दिया है। आप को जानकर हैरानी होगी कि ये शादी चोरी-छुपें नहीं बल्कि सबके सामने हुई। शादी पूरी रस्मों-रिवाजों के साथ संपन्‍न हुई। महिला ने अपनी ही सहेली से शादी करके सबको चौंका दिया। इस शादी में दोनों के परिवार शामिल हुए। जैसी ही सोशल मीडिया पर इनकी शादी की फोटो आई तो कुछ ही देर में यूजर्स ने उसे वायरल कर दिया। मामला पंजाब के जालंधर जिले का है। मंजीत कौर नाम की महिला पंजाब पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात है। शादी के दौरान मंजीत ने सिर पर लाल रंग की पगड़ी पहनकर बिल्कुल दुल्हे सजी थीं।

मंजीत की दुल्हन लाल रंग के जोड़े में तैयार होकर मंडप में पहुंची। शादी से पहले बकायदा रस्मों रिवाज के साथ बारात भी निकाली गई, जिसमें दोनों परिवारों ने हिस्सा लिया। मंजीत बारात लेकर मंदिर पहुंची और सहेली के साथ सात फेरे लिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। मंजीत के कई स्कूल के दोस्त और उनके सहयोगी उनकी शादी में पहुंचे और इसके साक्षी बने। यही नहीं दोनों के परिवारवाले भी इस शादी में शामिल हुए। मंजीत तलाकशुदा है। जिस सहेली से उसने शादी की वो भी तलाकशुदा है। मंजीत ने कहा कि हम अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं।

No more articles