शादी करने के लिए आमतौर पर लड़के की उम्र 22 साल और लड़की की उम्र 19 साल होनी ज़रूरी होती है। लेकिन एक लड़के के घरवालों ने जब अपने 16 साल के बेटे की शादी कर दी तो अपनी दुल्हन को देख कर लड़के के होश उड़ गए। दरअसल उसकी पत्नी की उम्र उससे पूरे 10 साल ज़्यादा थी। इस बात की वजह से परेशान जब भी अपनी पत्नी को देखता, उसे परेशानी होती। लेकिन, किसी से कुछ नहीं कह पा रहा था। इस सदमे में आखिरकार उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

घटना प्राणपुर थाना क्षेत्र के काठघर, दुर्गापुर गांव के चुनारी टोला की है। वहां मृतक किशोर रिदय मंडल की शादी 26 अप्रैल को बगल के ही टोला के बलराम चुनारी की पुत्री से जबरन यह कहकर करा दी गई कि उसका लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। रिदय इससे इंकार करता रहा। लड़के के परिवार वाले भी कहते रहे कि रिदय की उम्र महज 16 साल है। परंतु समाज के दबाव में दोनों की शादी करा दी गई।

1 2
No more articles