घर से नाराज़ होकर भागी थी नाबालिग, रास्ते में मिला हैवान और लूट ली अस्मत , धमतरी में घर से भागी नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। केरेगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 मार्च को एक गांव की नाबालिग छात्रा किसी बात से नाराज होकर घर से भाग गई थी।

7 जून को वह घर लौटी। पुलिस ने जब उसका बयान लिया तो पता चला कि उसके साथ बिहार निवासी करण उर्फ शंभुनाथ ने दुष्कर्म किया है। सुरक्षित घर तक पहुंचाने का झांसा देकर दिल्ली के लाज में ले जाकर दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे छात्रा उसके चंगुल से छूटी।

इसके बाद वह कई दिनों तक भटकती रही। अंततः घर की याद आने पर वह लौट गई। करण उर्फ शंभुनाथ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

No more articles