बाप इंतज़ार करता कि बीवी कब बाहर जाए और वो अपनी बेटी के साथ सेक्स कर सके , पिता-पुत्री का रिश्‍ता बेहद पवित्र होता है। कहा जाता है कि पिता के लिए अपनी बेटी दुनिया में सबसे बढ़कर हाेती है। लेकिन, यहां एक व्‍यक्ति ने इस रिश्‍ते को तार-तार कर दिया। लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में रहनेवाला यह व्‍यक्ति दो साल से सगी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह अपनी पत्‍नी के घर से बाहर जाते ही बेटी को हवस का शिकार बनाता था। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। लड़की 11वीं छात्रा है।

लड़की ने बताया कि दो साल पहले उसका पिता शराब पीकर घर आया और नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने काफी विरोध किया लेकिन जालिम पिता नहीं माना। दुष्‍कर्म करने के बाद उसने बेटी को इस बारे में किसी से इस बारे में कुछ नहीं बताने को कहा। उसने इस बारे में मुंह खोलने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद उसका यह लगभग रोज का सिलसिला हो गया। पत्‍नी की गैरमाैजूदगी में वह मौका देखकर बेटी को धमकी देकर हवस का शिकार बनाने लगा। बेटी इसका विरोध करती थी तो वह उसे बुरी तरह पीटता था। इससे लड़की बुरी तरह परेशान हो गई थी, लेकिन लोक लाज और पिता की धमकी के कारण वह चुप रही।

1 2
No more articles