वो तो बहन को खाना दे जा रही थी और उस वहशी ने उसे कोने में खींचा, उसके बाद…. , भगवानपुर केे एक फैक्ट्रीकर्मी महिला की नाबालिग बेटी के साथ एक युवक ने उस समय दुष्कर्म किया जब वह अपनी बहन का खाना देने के लिए एक फैक्ट्री में जा रही थी। परिजनों को घटना का पता तब चला जब किशोरी गर्भवती हो गई।

सहारनपुर क्षेत्र की एक महिला हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र की एक फैक्ट्री की कर्मचारी है। महिला ने क्षेत्र के एक गांव में किराये का मकान लेकर रह रही है। महिला की बड़ी बेटी भी एक फैक्ट्री में काम करती है।

बताया गया है कि करीब चार माह पहले महिला की नाबालिग बेटी अपनी बड़ी बहन को खाना देने के लिए फैक्ट्री में गई थी। इसी दौरान रास्ते में उसे थानाक्षेत्र के ही खानपुर गांव का एक युवक मिला। युवक उसे बहला फुसलाकर एक मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।

1 2
No more articles