हर पेड़ पर, पेड़ लगाने वाले को सरकार देगी 15 रूपये, जानिए कैसे , धरतीपुत्र कहे जाने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें घाटे से उबारने की दिशा में पौधारोपण की नई योजना शुरू की है, जिसके तहत उन्हें वन विभाग से न केवल मुफ्त पौधा मिलेगा, बल्कि उन्हें बड़ा करने के एवज में पहले साल 15 स्र्पए और दूसरे साल 10 स्र्पए भी मिलेंगे। योजना का नाम कृषि वानिकी से किसान समृद्धि योजना रखा है।

शुरुआती तौर पर नानाखेड़ा से भरतपुरी पहुंच मार्ग के दोनों साइड, शासकीय जाल स्कूल मैदान, नेहरू उद्यान, महेशनगर उद्यान, पुस्र्षोत्तम सागर, इंटरप्रीटिशन सेंटर में पौधारोपण 2 से 10 जुलाई के बीच कराने की तैयारी है। इधर, स्कूलों के लिए वन विभाग ने खास तौर पर 10 हजार सुरजने के पौधों तैयार कराए हैं। डीएफओ का कहना है कि सुरजने के पौधों बड़ी आसानी से कम पानी और सामान्य मिट्टी में भी बड़ा हो जाता है। सुरजने की फली की सब्जी भी बनती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद भी है।

डीएफओ राजीव मिश्रा ने बताया किसानों को बांस, शीशम, सागौन, अमरूद, सुरजने के पौधे मुफ्त दिए जाएंगे। वितरण उनकी जमीन का खसरा नंबर दर्ज कर किया जाएगा। सालभर बाद दिए गए पौधों का सत्यापन किया जाएगा। अगर पौधे जीवित पाए जाते हैं तो उन्हें प्रति पौधा पहले साल 15 स्र्पए और अगले साल 10 स्र्पए दिए जाएंगे। यह योजना किसानों को समृद्ध बनाने में कारगर साबित होगी। उज्जैन जिले को ढाई लाख पौधे इस वर्षाकाल में रोपण कराने का लक्ष्य मिला है। इस वर्षाकाल में 10 हजार पौधे विभिन्न् स्थानों पर रोपेगा। अफसरों ने पौधों की कीमत 20 लाख स्र्पए बताई है। उपायुक्त योगेंद्रसिंह पटेल ने कहा है कि विभिन्न् किस्म के 5 से 10 फीट ऊंचे पौधों लगाए जाएंगे ताकि उनकी बेहतर देखभाल की जा सके।

 

No more articles