बूढ़ी महिला चलने फिरने में थी लाचार, युवक ने उसे दबोचा और किया रेप , बिलासपुर के गौरेला क्षेत्र में किशोर द्वारा बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस घटना की जानकारी परिजन को दी। फिर वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

छप्पर से आहट सुनाई देने पर महिला ने आवाज लगाया। इतने में किशोर छप्पर से कूदकर अंदर घुस गया। किशोर ने वृद्घ महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर वह धमकी देने लगा। पीड़ित ने बुधवार को इस घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। परिजन लाचार महिला को गोद में उठाकर थाने ले गए। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

गौरेला पुलिस के अनुसार समीपस्थ गांव की 60 वर्षीय महिला विधवा है। शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण वह चल नहीं पाती। मंगलवार रात मोहल्ले के किशोर चोरी की नीयत से महिला के घर में घुसा था। महिला रात में अकेली बिस्तर पर पड़ी थी।

No more articles