यहां पर मधुमक्खियां भी कर रही है खेती

यहां पर मधुमक्खियां भी कर रही है खेती, जानिए कैसे । क्या आप जानते है कि मधुमक्खियां सिर्फ शहद ही नहीं बनाती वो अब खेती भी कर रही है। आप सोच रहे होगे कि भला शहद देने वाली मधुमक्खियां खेती कैसे कर रही हैं, लेकिन ये सच है। बता दें कि पुणे, अहमदनगर और उसके आसपास के जिलों में ऐसा नजारा देखने को मिला है।अपने खेतों में और बागानों में मधुमक्खियों के डिब्बे रखकर किसान घर बैठ जाता है। इससे उसकी पैदावार 50 से 80 फीसद तक बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा असर प्याज और अनार जैसी फसलों पर हुआ है।

खेती की इस विधा में न अधिक फर्टिलाइजर देने की जरूरत है और न ही कुछ और बस खेत व बागान में इनका बसेरा होने भर से पैदावार बढ़ने लगा है। यह सब भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के सर्वोत्तम कृषि विज्ञान केंद्र बारामती के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया है। दरअसल, परागीकरण वाली फसलों पर यह विधा जादू का काम करती है।

1 2
No more articles