फेसबुक पर दोस्ती, फिर इश्क और फिर सिलसिलेवार रेप

फेसबुक पर दोस्ती, फिर इश्क और फिर सिलसिलेवार रेप

फेसबुक पर दोस्ती, फिर इश्क और फिर सिलसिलेवार रेप , जब एक लड़की ने एक लड़के की फेसबुक फ्रैंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की थी तो उस लड़की ने कभी नही सोचा होगा कि एक दिन वही लड़का प्यार के झांसे में लेकर उसके साथ रेप करेंगा। 17 साल की लड़की की सोशल मीडिया पर एक लड़के की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई तो उसने हिचकिचाते हुए एक्सेप्‍ट कर लिया लेकिन यह उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुई। शुरू में तो 21 वर्षीय लड़के ने उससे दोस्ती की और देखते ही देखते दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद लड़की के साथ जो हुआ वह शायद ही इसे भूल पाएगी।

पुलिस ने बताया है कि लड़के ने 17 वर्षीय लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं जब लड़की गर्भवती हो गई तो उसने उसका जबरन गर्भपात करने का भी दवाब बनाया। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार, पुणे के आरोपी लड़के ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक प्राईवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था।

1 2
No more articles