8वीं पास हाइटेक किसान, आमदनी 40 लाख

8वीं पास हाइटेक किसान, आमदनी 40 लाख

8वीं पास हाइटेक किसान, आमदनी 40 लाख , महासमुंद जिले छपोरा गांव के युवा किसान गजानंद महज आठवीं पास हैं लेकिन हाईटेक खेती की बदौलत मात्र 4 एकड़ जमीन से 40 लाख रुपए से ज्यादा की सालाना आमदनी करते हैं। 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ का 17 वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं यहां के ऐसे लोगों के बारे में जिनकी मेहनत और लगन ने प्रदेश को भी पहचान दिलाई है। हाईटेक किसान गजानंद पटेल के बारे में कुछ अनसुनी बातें जानें

प्रदेश के नंबर वन उन्नतशील किसान

कभी बारिश तो कभी पानी कि अधिकता के कारण फसलों को मरते देख गजानंद ने हिम्मत नहीं हारी। मौसम की मार के साथ-साथ दलालों ने भी लाखों का नुकसान पहुंचाया लेकिन हिम्मत को नहीं डिगा सके। गजानंद खेती करने और इसे फायदे का धंधा बनाने की जिद से वह प्रदेश के नंबर वन उन्नतशील किसान बन गए।

इसके लिए गजानंद को पिछले साल राज्य स्थापना दिवस पर सरकार ने एक लाख रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया था।

1 2 3 4
No more articles