हर किसी का सपना होता है कि उनके सपनों का घर सबसे खास और अलग हो। घर एक बार ही बनता है और इसे अनोखा बनाने के लिए इंसान पूरी जी जान लगा देता है। हर कोई अपने घर को एक खास पहचान देना चाहता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गाँव के बारे में बताने वाले हैं जिसके घरों की बनावट दुनियाभर में कोतूहल का विषय है। जी हां हम बात कर रहे हैं पंजाब के जालंधर स्थित लंबाड़ा गाँव की। इस गाँव के हर मकान की छत पर भारतीय विमान कंपनी एयर इंडिया का जहाज खड़ा रहता है। हालांकि यह जहाज महज़ सीमेंट का बना हुआ है लेकिन आखिर पंजाब के घरों छत पर हवाई जहाज़ बनवाने को क्यों माना जाता है खास आइए जानते हैं।

दरअसल यहां के लोगों ने हवाई जहाज में उडऩे और उनमें रहने के सपने को साकार करते हुए ऐसा किया है। जहाजनुमा कमरों पर एयर इंडिया लिखा गया है। कहते हैं इस संबंध में एनआरआई के पास अधिकारियों के फोन भी आ चुके हैं कि इससे मुफ्त में एयर इंडिया का प्रचार हो रहा है। अकेले जालंधर जिले में ही नहीं बल्कि नूरमहल तहसील के उप्पला गांव में तो हर घर के ऊपर जहाज नजर आते हैं। इस कारण इस गांव को लोग अब जहाज वाले गांव के नाम से जानने लगे हैं। यहां के निवासी संतोष सिंह ने अपने घर के ऊपर एक हवाई जहाज बनवाया है। यह जहाज तकरीबन 2 किलोमीटर की दूरी से दिखाई देने लगता है। आजकल यह लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

संतोष सिंह इंग्लैंड में रहते हैं, उनका होटल का व्यवसाय है। केवल संतोष सिंह ही नहीं बल्कि पंजाब के जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और दोआबा के इलाके में कई गांव के मकानों पर पानी की टंकी पर हवाई जहाज दिखाई देते हैं। जिन आलीशान कोठियों में एनआरआई विदेशों से कभी-कभार अपने परिवारों से मिलने के लिए इकटे होते हैं, उनकी छतों पर पानी की टंकियों पर जहाज बने हुए हैं।

No more articles