सोना कितना सोना है, जानिए आसान से 8 तरीके

सोना कितना सोना है, जानिए आसान से 8 तरीके

सोना कितना सोना है, जानिए आसान से 8 तरीके , धनतेरस के आते ही सर्राफा बाजार में रौनक बढ़ जाती है। त्योहार के इस मौके पर निवेशकों से लेकर आम लोग सोने की खरीदारी करते हैं लेकिन सोना खरीदने से पहले इस बात की पुख्ता जानकारी अवश्य करें कि सोना असली है या नकली। आप भी खरीदे जाने वाले सोने की शुद्धता आसानी से परख सकेंगे और किसी भी धोखाधड़ी से आसानी से बच सकेंगे। आपको बता दें कि सोने में इन दिनों सिल्वर, कॉपर और जिंक की भारी मिलावट की कई घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में अगर आप भी नकली सोने के शिकार हो जाते हैं तो आपकी इन्वेस्टमेंट को भी भारी नुकसान हो जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे छोटी-छोटी ट्रिक्स के ज़रिये आप आसानी से सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं।

सबसे आसन टेस्ट होता है सोने को दांत से कांट कर देखना। अगर आप 22 कैरेट सोना खरीद रहे हैं तो उसे दांत से कांट कर देखें। अगर निशान बन जाता है तो वो शुद्ध है क्योंकि सोना जितना शुद्ध होता है उतना मुलायम होता जाता है। 18 कैरेट वाला सोना या मिलावटी सोना हमेशा सख्त होता है और उस पर निशान नहीं बनता।

1 2 3
No more articles