आज तक आपने दुल्हे को ही घोड़ी पर सवार होकर बरात लेकर जाते हुए देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी दुल्हन को घोड़ी चढ़कर बरात ले जाते देखा है… नही तो आज देख लिजिए

राजस्थान के कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां शादी से एक दिन पूर्व दुल्हन भी घोड़ी पर सवार होती है और उसकी बिंदौली निकाली जाती है। लेकिन बीती रात्रि को मेवाड़ के पाली जिले के एक गांव में जब दलित समाज की एक लड़की बिंदौली के लिए घोड़ी पर सवार हुई तो दबंगों की ओर से इसके विरोध की आशंका थी। जिसके चलते दुल्हन के परिजनों ने पुलिस प्रशासन को इस सबंध में सूचना दी थी।

जिसके बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच दुल्हन की ​गांव में बिंदौली निकाली गई। वहीं आज सुबह इस दुल्हन की बारात आनी है और किसी प्रकार का विरोध नहीं हो इसके लिए सोमवार सुबह भी पुलिस-प्रशासन ने बारात के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है।

इससे पूर्व रविवार को गुढा दुर्जन गांव के ढगलाराम ने पुलिस प्रशासन को शिकायत दी थी कि उसकी पुत्री लीला की शादी तीन जुलाई को है इससे पूर्व रविवार शाम को बिंदौली निकलनी है। लेकिन गांव के दबंग विरोध कर रहें है। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी सुरक्षा मुहैया कराई थी।

No more articles