पति शराब पीने के बाद पत्नी से एक ही डिमांड रखता, पत्नी परेशान थी और एक दिन… , जशपुरनगर में शराबी पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना मनोरा विकासखंड मुख्यालय के अखराबस्ती की है, जिसमें आरोपी ने अपने बेटे को भी मारने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद आरोपी पति मनमानी करता था और पत्नी से अनावश्यक डिमांड करता था, जिसे लेकर पिछले कई दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

शुक्रवार रात बारिश हो रही थी, जिसके कारण बस्ती के लोग भी घर से नहीं निकले। बेटे विकास ने जब पड़ोस के लोगों को बताया तो अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर देर रात पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां देवमति को मृत पाया गया। थाना प्रभारी हर्षवर्धन चौरासे ने बताया कि मामले में धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक मनोरा पुलिस चौकी अंतर्गत मनोरा विकासखंड मुख्यालय के अखरापारा बस्ती निवासी मृतिका देवमति बाई (45) का पति वासुदेव भगत के साथ कई दिनों से विवाद चल रहा था। वासुदेव के शराब पीने को लेकर भी देवमति परेशान रहती थी और विरोध करती थी। शराब पीने के बाद वासुदेव अक्सर पत्नी के साथ खूब लड़ाई करता था।

शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों के बीच खूब विवाद उत्पन हुआ, जिसके बाद पति वासुदेव देवमती के साथ मारपीट करने लगा। विवाद बढ़ने पर वह घर से बाहर निकल गई। पति वासुदेव कुल्हाड़ी लेकर बाहर निकला और देवमति को मारने लगा। इस बीच बेटा विकास भगत बीच बचाव के लिए आया तो आरोपी वासुदेव ने बेटे को भी मारने के लिए धमकाया और कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा। जिसके बाद बेटा किनारे हो गया और वासुदेव ने पत्नी देवमति के ऊपर कुल्हाड़ी से कई हमले किए। हमले में देवमति के कान, सिर के हिस्से में गंभीर चोट आई। चोट से देवमति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

No more articles